बुधवार, 13 मई 2026

कटनी में सनातन धर्म के अपमान पर उबाल: विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की उठाई मांग

कटनी। तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं विधायक द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में कटनी में हिंदू समाज और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। के नेतृत्व में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 12 मई को दिए गए बयान में उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही तथा यह दावा किया कि “सनातन धर्म लोगों को बांटता है”, जिसे हिंदू समाज ने अत्यंत आपत्तिजनक, भड़काऊ और असंवैधानिक बताया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सितंबर 2023 में भी उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से की थी, जिससे देशभर में व्यापक विरोध हुआ था।


विधायक संजय पाठक ने कहा कि सनातन धर्म भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिक चेतना और जीवन पद्धति का मूल आधार है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े धर्म के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन बार-बार ऐसे बयान देकर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता की धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में घृणा एवं वैमनस्य फैलाने तथा शांति भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा, पार्षद सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, प्रभा गुप्ता, अलका पांडे, शानू तिवारी, प्रेमलाल, हेमंत चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी में सनातन धर्म के अपमान पर उबाल: विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की उठाई मांग

कटनी। तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं विधायक द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में कटनी में हिंदू समाज और जनप्रतिनिध...