शुक्रवार, 15 मई 2026

कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर

SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी

कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में कटनी पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के थानों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। आगामी आईएसओ निरीक्षण को देखते हुए थानों में रंगरोगन, साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

कटनी पुलिस अब सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि आम जनता को बेहतर और आधुनिक पुलिसिंग का अनुभव देने की तैयारी में जुटी है। थानों के बाहरी स्वरूप से लेकर अंदरूनी कार्यप्रणाली तक में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। शिकायतों के त्वरित निराकरण, पारदर्शी जांच प्रक्रिया और रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।


आईएसओ प्रमाणन के तहत पुलिस स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जांच प्रक्रिया, नागरिक सेवाएं, शिकायत निवारण, दस्तावेज संधारण और पुलिस कर्मियों के व्यवहार तक को मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना एनकेजे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खुद साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया। SP को मैदान में सक्रिय देखकर थाना स्टाफ में भी उत्साह और जिम्मेदारी का माहौल देखने को मिला।

पुलिस विभाग का मानना है कि यह पहल केवल थानों को चमकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन का विश्वास मजबूत करने और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी एनकेजे सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर

SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैष...