कटनी। शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच सड़क पर खुलेआम धारदार हथियार चले, लात-घूंसे बरसे और काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
जानकारी के मुताबिक नेचुरल थाई स्पा सेंटर के बाहर लखेरा निवासी 21 वर्षीय विधान राय का कुछ युवकों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क पर खुलेआम खूनी संघर्ष शुरू हो गया। देखते ही देखते धारदार हथियार निकल आए और हमला शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस की देरी ने हालात और बिगाड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच डर और आक्रोश दोनों दिखाई दिए।
संघर्ष में विधान राय समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब स्पा सेंटर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
कटनी में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें