सोमवार, 6 अप्रैल 2026

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ढीमरखेड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

कटनी/ढीमरखेड़ा |  जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहदी घाट (महानदी) पर दबिश दी।

👉 मौके से बिना नंबर का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
👉 वाहन चालक राम विशाल कोल (26 वर्ष) निवासी ग्राम महोदा को गिरफ्तार किया गया।
👉 चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में सामने आया कि जब्त वाहन का स्वामी विनोद रजक निवासी महोदा है।

पु


लिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में रेत माफियाओं और अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

👉 इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव, आरक्षक पंकज, डूमन एवं गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ढीमरखेड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

कटनी/ढीमरखेड़ा |   जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रे...