कटनी। जिले में बढ़ते अपराधों और बैंकिंग संस्थानों पर मंडराते खतरे के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों की हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में साफ संदेश दिया गया—बैंक सुरक्षा में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
हाल के समय में लूट, डकैती और ठगी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने बैंक प्रबंधन को चेताया कि जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी चूक की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सख्त निर्देश, तुरंत अमल के आदेश
🔴 हर बैंक में पर्याप्त रोशनी और चौकस सुरक्षा इंतजाम हों।
🔴 सीसीटीवी कैमरे सिर्फ दिखावे के नहीं, चालू हालत में मिलें।
🔴 पैनिक बटन और अलार्म सिस्टम हर समय एक्टिव रहें।
🔴 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर अनिवार्य रूप से चालू रहे।
🔴 संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए।
🔴 सुरक्षा ऑडिट और मॉनिटरिंग नियमित हो।
🔴 जीपीएस सिस्टम और मॉक ड्रिल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
पुलिस-बैंक समन्वय पर जोर
एसपी ने कहा कि अपराधियों से निपटने के लिए बैंक और पुलिस के बीच तेज समन्वय जरूरी है। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो, ताकि किसी भी वारदात को होने से पहले रोका जा सके।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिलेभर के बैंक मैनेजर और प्रतिनिधि मौजूद रहे!


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें