शनिवार, 4 अप्रैल 2026

कटनी में रातभर चला पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, ड्रोन से घेरकर 15 बदमाश दबोचे

कटनी |जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बीती रात जोरदार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने पहली बार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर फरार आरोपियों और वारंटियों की घेराबंदी की, जिससे बदमाशों के भागने के सारे रास्ते बंद हो गए।

ग्राम खडोला डेरा समेत विभिन्न आपराधिक ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। करीब 100 से अधिक पुलिस बल ने एक साथ सर्चिंग अभियान चलाकर इलाके को चारों ओर से घेर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।


👉 ऑपरेशन का बड़ा रिजल्ट

  • 15 फरार व संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
  • 07 पेटी अवैध शराब बरामद
  • 01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस और 01 एयर गन जब्त
  • बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद
  • 2500 से 3000 नकली सोने के सिक्के जब्त
  • 15 संदिग्ध मोटरसाइकिल जप्त

👉 ड्रोन बना गेमचेंजर
इस बार पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिससे छिपे हुए बदमाशों की लोकेशन आसानी से ट्रेस की गई और वे भागने में नाकाम रहे।

👉 जारी है पूछताछ और खुलासों की उम्मीद
पकड़े गए बदमाशों से पुराने मामलों में पूछताछ जारी है। पुलिस को इस कार्रवाई से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 66 पदाधिकारियों की पहली सूची जारी

भोपाल/नई दिल्ली -:  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ...