शनिवार, 25 अप्रैल 2026

शर्मनाक! कटनी जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: घायल मरीज तड़पता रहा, परिजनों से धुलवाई 108 एंबुलेंस

कटनी। जिला अस्पताल कटनी से बीती रात स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। हादसे में घायल मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारी ने मानवता को ताक पर रख दिया। आरोप है कि गंभीर घायल मरीज की चिंता छोड़ उसके परिजनों से ही एंबुलेंस धुलवाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल राहुल बर्मन (32) निवासी करेला, बरही कटनी को 108 एंबुलेंस वाहन क्रमांक CG 04 NV 6385 से जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एंबुलेंस के MT मोहित नामक व्यक्ति ने मरीज के परिजनों से वाहन पर पानी डलवाकर सफाई करवाई। वायरल वीडियो में  मोहित नामक  व्यक्ति मौके पर मौजूद दिखाई दे रहा है।


विडिओ वायरल होने के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब जिला अस्पताल में घायल मरीज के साथ आए परिजन इलाज करवाएं या एंबुलेंस साफ करें? क्या आपातकालीन सेवा के नाम पर जनता से यही व्यवहार किया जाएगा?

108 जैसी जीवनरक्षक सेवा पर इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा, इस पर सबकी नजर टिकी है।

कटनी जिला अस्पताल की यह तस्वीर सिर्फ शर्मनाक नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शर्मनाक! कटनी जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार: घायल मरीज तड़पता रहा, परिजनों से धुलवाई 108 एंबुलेंस

कटनी। जिला अस्पताल कटनी से बीती रात स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। हादसे में घायल मरीज को ले...