मंगलवार, 31 मार्च 2026

शैंपू सेवन से महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

कटनी। जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला द्वारा शैंपू का सेवन किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

मृतका की पहचान रोशनी सिंह के रूप में हुई है, जिसने अपने घर पर कथित रूप से शैंपू का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा शैंपू सेवन की जानकारी सामने आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण यही है या कुछ और।

“मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस में ‘चयनात्मक सख्ती’ का खुला खेल: एक पर तत्काल गाज, दूसरे पर तीन हफ्तों से सन्नाटा!

कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को अधीनस्थों पर नियंत्रण न रखने और वस...