इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री तथा भाजपा प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिला प्रभारी सुजीत जैन तथा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष के निवास पहुंचे और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा अब केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांव-गांव और बूथ-बूथ तक प्रशिक्षित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करेगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता बताया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर पोपटानी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा, मंडल महामंत्री सुनील द्विवेदी, नितिन बिलैया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें