कटनी/बड़वारा। ग्राम पंचायत बिजौरी में मां की पुण्यतिथि पर एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली। मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र गोस्वामी (सोनू भैया) ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गौरी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में आंगनवाड़ी केंद्रों में कूलर एवं पंखों का वितरण किया।
ग्राम पंचायत बिजौरी के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र—बिजौरी, कोडो, बिजौरा टोला, पंचवटी, भनपुरा एवं पथवारी—में बच्चों और कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए यह सामग्री प्रदान की गई। भीषण गर्मी के बीच यह पहल बच्चों के लिए राहत भरी साबित होगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र पुरी गोस्वामी, भूपेशकांत मिश्रा, गणेश पुरी, संदीप पुरी, अंकित राजपूत सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देता है और दूसरों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें