कटनी। भारतीय युवा कांग्रेस में यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया को उनके उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी एवं रोशनी जयसवाल द्वारा की गई। शीर्ष नेतृत्व ने सौम्या राँधेलिया के कार्यों की सराहना करते हुए उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है।
सौम्या राँधेलिया की इस पुनर्नियुक्ति पर कटनी जिले के समस्त कांग्रेसजनों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे आगे भी संगठन की सशक्त आवाज़ बनकर राष्ट्रीय मंच पर पार्टी की बात मजबूती से रखेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें