सोमवार, 1 सितंबर 2025

कटनी में भाजपा का प्रदर्शन , राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन, नारेबाज़ी में फूटा आक्रोश

कटनी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कटनी में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर तीखी नारेबाज़ी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे जनभावनाएँ आहत हुई हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की अभद्र और गैर-जिम्मेदार राजनीति जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसे बयानों की पुनरावृत्ति हुई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं: