सोमवार, 3 मई 2021

एनएसएस के कैडेट्स द्वारा पक्षियों और पशुओं के लिये लगाये सकोरे तथा जलपात्र

कटनी -: पक्षी प्रकृति की अनमोल देन है। ऊंचे आकाश में उड़ते हुए यह सुंदर जीव अनंत काल से ही मानव कल्पना को प्रेरित करते रहते हैं। ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी एवं लू के चलते यह नन्हे पक्षी बड़ी संख्या में मृत्यु को प्राप्त होते हैं। जल की कमी इसका मुख्य कारण है।

            


                         हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त अधिकारी एवं स्वयंसेवको ने कोरोना के नियमो का पालन करते हुए अपने अपने घरों की छत पर एवं बाहर जल पात्र एवं सकोरे लगाए है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो भेज कर अन्य लोगो को सकोरे लगाने हेतु जागरूक करने का कार्य भी इनके द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा प्रतिदिन पक्षियों के लिए घर की छत में छोटे छोटे पात्रों में दाना पानी रखा गया हैजिससे गर्मी में थक कर आए पक्षी जल ग्रहण कर पुनः अनंत आकाश में गोता लगा सकें। आप सभी से आग्रह है कि अपनी अपनी छतों में पक्षियों के लिए सकोरे एवं बेजुबान पशुओं के लिए जल पात्र रखे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...