भोपाल :- महिला कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा को एक दिन के लिए मध्यप्रदेश का गृहमंत्री बनाया गया । यह महिला कांस्टेबल ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं । मीनाक्षी ने जनता की समस्याओं को सुनकर ओ एस डी को कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए ।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी वर्मा को सम्मानित किया. यह सम्मान मीनाक्षी वर्मा के लिए सबसे बड़ा था. क्योंकि महिला दिवस उनके लिए इस कदर यादगार रहेगा यह उन्होंने नहीं सोचा था. जब उन्हें पता चला कि आज उन्हें एक दिन के लिए नरोत्तम मिश्रा की तरह काम करने का मौका मिलेगा तो वह हैरान रह गईं.ऑनरेरी होम मिनिस्टर मध्य प्रदेश मीनाक्षी वर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना और ओएसडी एडीजीपी अशोक अवस्थी को निराकरण के लिए निर्देशित किया. रोजाना की तरह गृह मंत्री के बंगले पर कई लोग अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. आज जब नरोत्तम मिश्रा सीट पर नहीं थे तो लोग भी हैरान रह गए. गृह मंत्री की सीट पर महिला कॉन्सटेबल को देखकर वो चौंक गए. हालांकि जब उन्हें पता चला कि आज नरोत्तम मिश्रा की जगह महिला कॉन्स्टेबल उनका काम करेंगी तो वे नॉर्मल हुए.इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याओं को मीनाक्षी को बताया. मीनाक्षी ने भी होम मिनिस्टर की तरह शिकायतों को सुना और उन शिकायतों पर कार्रवाई के लिए ओएसडी अवस्थी को निर्देश दिए. हालांकि इस दौरान नरोत्तम मिश्रा भी आमजन की तरह कुर्सी पर बैठे हुए थे. जो शिकायतें मीनाक्षी के पास से फॉरवर्ड हो कर आ रही थीं उन्हें देख भी रहे थे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
PM के संदेश का असर: बस में सफर कर बड़वारा विधायक ने दिया बड़ा संदेश
कटनी। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए संयम के आह्वान का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें