शनिवार, 6 मार्च 2021

स्नेह सरोकार कार्यक्रम में एसडीएम विजयराघवगढ़ ने तीन बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी

कटनी - महिला एवं बाल विकास के तत्वाधान में जनपद सभाकक्ष विजयराघवगढ़ में शनिवार को स्नेह सरोकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संतोष कुमार अग्रवाल द्वारा अपील की गई की सभी विभाग कुपोषण के दंश को समाप्त करने में महिला एवं बाल विकास विभाग को सहयोग प्रदान करे। इस दौरान कुपोषण से मुक्ति के इस अभियान में अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रवात द्वारा 3 अतिकुपोषित बच्चो को सुपोषित करने की जिम्मदारी ली गई। इसके साथ विकास खण्ड स्तर के अन्य अधिकारियों द्वारा कुल 22 बच्चो को सुपोषित करने का जिम्मा लिया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग प्रमुख द्वारा कुपोषित बच्चो की माताओं को पोषण किट का वितरण भी                                                                         किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

कटनी पुलिस का ‘आईएसओ मिशन’ ऑन ट्रैक, थानों की बदल रही तस्वीर

SP अभिनय विश्वकर्मा खुद उतरे मैदान में, सफाई से सिस्टम सुधार तक तेज हुई तैयारी कटनी। जिले की पुलिस व्यवस्था को हाईटेक, पारदर्शी और जनहितैष...