गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेरा—न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर, सीसीटीवी में कैद भयावह मंजर

आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेरा—न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर, सीसीटीवी में कैद भयावह मंजर

कटनी। जिले के विश्राम बाबा क्षेत्र स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सामने आई यह घटना किसी चेतावनी से कम नहीं है। कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि एक मासूम बच्ची की जान जाते-जाते बची। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसने सिस्टम की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है।

वीडियो में साफ दिखता है कि चार–पांच आवारा कुत्ते एक छोटी बच्ची को दौड़ाकर घेर लेते हैं। चीख-पुकार मचती है, तभी कॉलोनी के कुछ सतर्क लोगों ने दौड़कर कुत्तों को भगाया—तब जाकर बच्ची सुरक्षित बच पाई। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो नतीजा भयावह हो सकता था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी की एक महिला द्वारा करीब 20 से अधिक आवारा कुत्तों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रहवासियों के अनुसार, कुत्ते आए दिन लोगों को दौड़ाते और काटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और संबंधित थाने में की गई बार-बार की शिकायतें कागजों में ही दफन होकर रह गईं।

यह घटना साफ संकेत है कि जिम्मेदारों की लापरवाही अब जानलेवा मोड़ पर पहुंच चुकी है। सवाल यह है—क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? क्या मासूमों की जान की कीमत पर ही कार्रवाई होगी?

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई, संबंधित महिला पर कानूनी कदम, और सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर हाउस भेजने की मांग की है। चेतावनी भी साफ है—यदि अब भी गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो अगली खबर तक किसी की जान भी जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...