कटनी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरही क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा पारित जिला बदर आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गैरतलाई निवासी हिस्ट्रीशीटर पुष्पराज सिंह के विरुद्ध 03 माह का जिला बदर आदेश जारी किया गया था। आदेश के पालन में बरही थाना पुलिस ने आरोपी के निवास क्षेत्र में माइक के माध्यम से सार्वजनिक सूचना प्रसारित की और आमजन को जिला बदर आदेश एवं आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि आरोपी कटनी जिले की सीमा में पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जिले की सीमा से बाहर सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में छोड़ा गया, जिससे आदेश का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
ने बताया कि जिले में आगे भी हिस्ट्रीशीटरों, निगरानी बदमाशों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें