जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लगी है। जिसको इलाज के लिए जबलपुर रिफर कर दिया गया है। गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वकील सूर्यभान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गनियारी, कोर्ट का काम निपटाकर घर जाने के लिए कोर्ट से बाहर निकला और जैसे ही कोर्ट की बांउड्री बाल के बाहर होकर हरियाणा गैरेज के सामने पैदल पहुँचा उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने जिन्होंने काले रंग का गमझा मुंह मे बांध रखा था गोली मार दी । एसडीओपी कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्राना मझौली का रहने वाला सूर्यभान सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके ऊपर गोली दाग दी । सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कई जगह दबिश दी है। पुलिस ने सभी पहलुओं जांच शुरू कर दी है।।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार
बजरंग कॉलोनी नदी पुल के पास दबिश, 55 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त — आरोपी पर पहले से 10 अपराध दर्ज कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें