शनिवार, 18 अप्रैल 2026

हाईवे पर थार की जोरदार टक्कर से युवक घायल , झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने स्टाफ सहित पहुंचकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र में हाईवे मार्ग पर अग्रवाल ढाबा के सामने तेज रफ्तार थार वाहन की जोरदार टक्कर से एक युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक सड़क पार कर रहा था। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे अपने स्टाफ सहित तत्काल मौके पर पहुंचे और सक्रियता दिखाते हुए घायल युवक को बिना देर किए शासकीय अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ की तत्परता की सराहना की है। वहीं पुलिस ने वाहन चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...