डिंडोरी -: कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को सर्दी खांसी और बुखार की दवाईयां लेने वाले व्यक्तियों के नाम दर्ज करने होंगे। ऐसे व्यक्तियों की सूचना रोजाना एक निर्धारित फार्मेट में जिला चिकित्सालय को भेजना होगा। कलेक्टर ने उक्त निर्देषों का कडाई से पालन करने को कहा है। उल्लंघन की स्थिति पर मेडिकल संचालकों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। जिले में को-वैक्सीन टीकाकरण का कार्य प्रारंभ है। "एफआईआर दर्ज करने के लिए झोलाछाप डाक्टरों पर भी रखे निगरानी ,जिन व्यक्त्यिों को को-वैक्सीन का प्रथम टीका लग चुका है, ऐसे व्यक्ति को-वैक्सीन का दूसरा टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी व्यक्ति शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का पालन करें। हमेशा मास्क, सेनेटाईजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए फ्लैक्स, पंपलेट, पोस्टर और दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने को कहा। मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड अभिरोपित करने के निर्देश दिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें