कटनी -: पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा जिले के थानों में कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे समस्त कर्मचारियों के लिए फेसशील्ड,मास्क और सेनीटाइजर थानों में भेजे गए हैं जिससे सभी अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा के साथ मुस्तेदी से डयूटी कर सकते हैं । टीआई कैमोर अरविंद जैन ने थाना कैमोर में पदस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस शील्ड, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया साथ ही स्वयं की सुरक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण काल में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए । उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण काल में कैमोर पुलिस स्टाफ टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में मुस्तैदी से अपने मोर्चे पर डटा हुआ है , जहां एक ओर सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है ,दूसरी ओर जरूरतमंदो के घर पहुंचकर मदद भी किए जाने के प्रसंग सामने आए हैं. प्रभारी सीएमओ नगर परिषद कैमोर पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारी गण और ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा भी रोजाना अपनी सेवाएं संपूर्ण थाना क्षेत्र में दी जा रही हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें