कटनी -:जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी आदेश के तहत 30 अप्रैल की रात्रि 12 बजे के लिये कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील है। इसके साथ जिले में आरआर टीम द्वारा बिना वजह सड़कों में आवाजाही कर रहे लोगों से भी रोको टोको अभियान के तहत पूछताछ व चालानी कार्यवाही की जा रही है। वहीं नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्यवाही विभागीय अधिकारियों द्वारा सतत् रुप से की जा रही है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ में भी राजस्व व पुलिस के अमले द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं इसका उल्लंघन करने वालों पर भी नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। गुरुवार को संयुक्त दल द्वारा विजयराघवगढ़ में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है। साथ ही संबंधितों पर धारा 188 के तहत प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान तीनों दुकानें खुली पाई गईं थी। जिसके बाद एसडीएम प्रिया चन्द्रावत के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीनों दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured Post
हादसे के बीच मानवता की मिसाल बने विधायक, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विलायत कला के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर, कई घायल बड़वारा। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हाद...
-
कटनी - बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया है। अर्चना को कलेक...
-
जबलपुर -: सिहोरा कोर्ट के बाहर घर जाने के लिए निकले अधिवक्ता सूर्यभान सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वकील के पेट में लग...
-
धार -: जिले के डही थाना क्षेत्र की है। जहां डीएसपी बीएस अहरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने गृहनिवास डही के रेबड़दा में फांसी लगाकर आत्महत्...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें