मंगलवार, 9 मार्च 2021

ढीमरखेड़ा थाना के तीन प्रधान आरक्षक बने एएसआई और दो आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

कटनी/ढीमरखेड़ा/जितेंद्र मिश्रा -: ढीमरखेड़ा पुलिस थाना में पदस्थ पांच पुलिस कर्मियों की शासन स्तर से पदोन्नति हुई है। ढीमरखेड़ा थाना के प्रधान आरक्षक संतोष विश्वकर्मा,रामकुमार मिश्रा अब सहायक उपनिरीक्षक बन गए हैं।वहीं आरक्षक सुरजीत सिंह को प्रधान आरक्षक बनाया गया हैं। इसी तरह ढीमरखेड़ा थाना की सिलौड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक बसंत परौहा एएसआई, जबकि आरक्षक मंगल विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक बन गए हैं।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह,एसआई हरदयाल सिंह उद्दे,चौकी प्रभारी नासिर हुसैन ने पदोन्नत हुए एएसआई के ड्रेस में स्टार और प्रधान आरक्षकों की वर्दी में उक्त चिन्ह लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो 811 ग्राम गांजा के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार

बजरंग कॉलोनी नदी पुल के पास दबिश, 55 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त — आरोपी पर पहले से 10 अपराध दर्ज कटनी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ...