अमित तिवारी/कटनी - पूरे देश की तरह कटनी में भी कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में चक्का जाम का प्रदर्शन किया । इस दरमियान कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के साथ कटनी शहडोल राजमार्ग पर बीच सड़क में बैठकर तकरीबन 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।जिसमें दोनों तरफ से आने जाने वाली गाड़ियां खड़ी हो गई थी। प्रशासन के कोई आला अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। उसके बाद भी कांग्रेस और किसानों के संयुक्त मोर्चे ने बड़ी शांति के साथ 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दरमियान मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही केंद्र सरकार के तीनों किसान बिलों को किसान विरोधी बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की गई। कटनी के मिथिलेश जैन मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार अन्नदाता की चिंता नहीं कर रही है। उसे सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है। यही वजह है कि आज 72 दिन से किसान सड़कों पर बैठे हैं और केंद्र सरकार आंख बंद करके सो रही है इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें